गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमहा गंगा प्रसाद बांध के पास से मंगलवार को पुलिस ने बोरे में बंद शव बरामद किया। शव गल जाने के कारण शिनाख्त नहीं हो पायी। ग्रामीणों ने बोरे से निकली हाथ की अंगुली देखकर पुलिस को सूचना दी।इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक चेक टी-शर्ट और काले रंग का हाफ पैंट पहने हुए है।
इंस्पेक्टर ने आसपास के लोगों को बुलवाकर शव की पहचान करायी। लेकिन किसी ने नहीं पहचानी। शव देखने से लगता है कि उसकी कहीं हत्याकर शव छुपाने के लिए बोरे में लाकर छोड़ दिया गया है। साथ ही शव के गंगा नदी में बहकर आने की भी बात बताई जा रही है। पानी में कई दिनों तक रहने के कारण शव गल गया है।

एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती ने बतायाकि डिमहा में एक शव बरामद हुआ है। शव बोरे में बन्द था। संभव है कि बोरा गंगा नदी में बहकर आया हो गया कहीं हत्या कर शव फेंक दिया गया हो। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।


