नवगछिया नगर पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक रमन उर्फ टीएन यादव ने शुक्रवार को नवगछिया कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। नपं उपाध्यक्ष को चालक संतोष यादव हत्याकांड में आरोपी बनाया गया था।

कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के बाद खुद को निर्दोष बताया और कहा कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है। वहीं उसकी पत्नी साक्षी कुमारी ने डीजीपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। उसने कहा है कि संतोष यादव उसके परिवार के सदस्य की तरह था। उसकी हत्या में बेवजह मेरे पति को घसीटा जा रहा है। बताया है कि मृत चालक के पिता का हस्ताक्षर पुलिस ने सामान बरामदगी के लिए एक जगह लिया था।

इसी दौरान दो सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिया गया और बाद में उसी पर आवेदन लिखकर मेरे पति को आरोपी बनाते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि रसलपुर निवासी संतोष यादव की 11 अगस्त की रात गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। घटना के बाद शव को गायब करने का प्रयास भी किया गया था। संतोष बाहुबली विनोद यादव का चालक था और बाद में टीएन की भी गाड़ी चलाने लगा था। टीएन यादव के अंगरक्षक से किसी बात को लेकर विवाद होने पर उसे हटा दिया गया था। उसके बाद चालक की हत्या हो गयी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *