नवगछिया : नवगछिया टाउन थाना में सोमवार को एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती की अध्यक्षता में शांतिसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न हो इसको लेकर विचार विमर्श किया गया. एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने कहा कि लोक डॉन के मद्देनजर सरकारी गाइड लाइन पर ही मुहर्रम का त्योहार मनाया जाएगा.
Total Downloads: 383
इसको लेकर आयोजन समितियों को सरकारी नियमो की जानकारी दी गई. उन्होंने कहा कि लोक डॉन को लेकर ताजिया जुलूस नहीं निकाले जाएंगे, ताजिया भी नहीं निकलेगा और डीजे पर भी प्रतिबंध रहेगा.
पूरी तरह सरकारी नियमों का पालन करते हुए मोहर्रम का त्यौहार मनाया जाएगा. मौके पर नवगछिया सीओ, नवगछिया थाना अध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव अन्य पंचायत प्रतिनिधि सहित समिति के सदस्य मौजूद थे.

