रंगरा – रंगरा थाना क्षेत्र के मछबरीया धार में एक 19 वर्षीय युवती की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के कालिंदी नगर निवासी एवं पूर्व सरपंच नवीन सिंह की 19 वर्षीय पुत्री अंकिता कुमारी के रूप में की गई है. घटना की संबंध में परिजनों ने बताया कि अंकिता अपनी छोटी बहन रानी के साथ अनंत चतुर्दशी पर्व के अवसर पर गंगा स्नान करने गांव के समीप स्थित मछबरीया धार गई थी. नहाने के दौरान पैर फिसल जाने के कारण वे गहरे पानी में डूब गई.
Total Downloads: 102
पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार मृतका नवगछिया स्थित मदन अहिल्या महाविद्यालय में बीए सेकंड ईयर की छात्रा थी. वे अपने छः भाई बहनों में सबसे बड़ी थी. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है. पिता नवीन सिंह एवं मां पूनम देवी के अलावे अन्य भाई एवं बहनों का रो रो कर बुरा हाल है. ग्रामीण सबों को संभालने में लगे हुए थे. पूरे कालिंदी नगर गांव का माहौल गमगीन हो गया है.


