नवगछिया मकंदपुर चौक पुलिस पिकेट के पास गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने दो पान की गुमटियों को तोड़ कर हजारों की चोरी कर ली है. पान दुकानदारों सिंधिया मकंदपुर निवासी मंटू साह और राकेश साह ने मामले की सूचना गोपालपुर पुलिस को दूरभाष पर दी है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन भी की है. दोनों गुमटियों से करीब ₹20 हजार मूल्य के सामान और नकदी की चोरी होने की सूचना आ रही है.

दुकान के मालिक मंटू कुमार साह सिंधिया मकनपुर निवासी थाना गोपालपुर ने बताया कि वे अपने जीवकोपार्जन हेतु मकनपुर चौक पर दुकानदारी वर्षों से कर रहे हैं. बीती रात उनके दुकान से पान और पान का मसाला सहित बिस्कुट चॉकलेट दालमोट सहित कोल्ड ड्रिंक की बोतल चोरों द्वारा गायब कर दी गई है. वहीं पास के एक घर के लगे सीसीटीवी कैमरे में भी दिख रहा है कि रात्री के लगभग 3:00 बजे के लगभग कुछ अज्ञात चोरों ने टेम्पू लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

वहीं इस घटना से उनका परिवार काफी डर गया है. वर्तमान में महाजन से कर्ज पैसा लेकर वह अपना रोजगार कर रहे हैं वही चोरी एक रात्रि में दो दुकान में चोरी के बाद आसपास के दुकानदारों में भी खौफ का माहौल है. इधर देर शाम दोनों दुकानदार गोपालपुर थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिये प्रयासरत थे. दूसरी तरफ गोपालपुर थनाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने कहा कि मामले की सूचना है लेकिन अब तक किसी ने लिखित आवेदन नहीं दिया है. लिखित आवेदन मिलने पर कार्रवाई जरूर की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *