खरीक थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित बगड़ी रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चिकित्सक को रौंद दिया। इस घटना में चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गये। मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सक की मौत हो गयी।

हादसे की सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार घटनास्थल पहुंचे और चिकित्सक को खरीक पीएचसी भेजा। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि चिकित्सक खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी डॉ. चंद्रशेखर मिश्रा थे।

तिलकामांझी चौक पर भी निजी क्लिनिक चलाते थे। उनके दामाद मायागंज अस्पताल में चिकित्सक हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। चालक भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *