नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परवत्ता से आगे 14 नंबर सड़क पर शनिवार की देर रात हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की मौत हो गई. मृतक में जिरोमाइल थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी विनोद पासवान और उनका भांजा एबीवीपी सबौर कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सन्नी कुमार शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार मृतक विनोद पासवान भांजे सन्नी के साथ अपने समधी के त्रिवेणी पासवान के यहां छोटी परवत्ता आए हुए थे. देर रात वह छोटी परबत्ता से वापस अपने घर फतेहपुर लौट रहे थे. छोटी परबत्ता से निकलने के बाद जैसे ही वह एक दो किमी आगे बड़े की इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में सामने से धक्का मार दिया.

अज्ञात वाहन के धक्के लगने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार दोनो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों के सर में गहरी चोट आने के कारण घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई. देर रात दुघर्टना की सूचना मिलने पर इस्माइलपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुचीं. जहां पुलिस ने दोनो के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुचें. जहां इस्माइलपुर पुलिस ने दोनो के शव को पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौप दिया. इस्माइलपुर थानाध्यक्ष मणि पासवान ने कहा कि दुघर्टना के संदर्भ में मामले को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

दुर्घटना ग्रस्त हुए मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है. इधर विनोद एवं सन्नी की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. सन्नी सबौर के फतेहपुर में अपने नानी के घर पर रहता था. सन्नी के असामयिक मृत्यु से घर में मातम छा गया है. वहीं एबीवीपी में शोक की लहड़ दौर गयी है. एबीवीपी के सदस्य कुश पांडे, कुणाल पांडेय, करण शर्मा, उत्तम शर्मा, अतुल कुमार, विकास चौहान, खुशबू, दीपाली, अंजलि, रविभूषण, भानु समेत कई कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *