नवगछिया – परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर एक अज्ञात ट्रक के धक्के से बाइक सवार मधेपुरा जिला के आलमनगर थानाक्षेत्र के गंगापुर कचहरी टोला निवासी नंदकिशोर मंडल का पुत्र विशाल कुमार (21वर्ष) की मौत हो गयी जबकि आलमनगर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर बासा निवासी गंगा प्रसाद मंडल के पुत्र दीपक कुमार मंडल (22वर्ष) गंभीर रूप से घायल है. मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद प्रवक्ता पुलिस ने दोनों युवकों को अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया जबकि प्राथमिक चिकित्सा के बाद घायल दीपक को बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागंज भागलपुर भेज दिया है.

बाइक सवार युवकों को जबरदस्त धक्का मारने के बाद ट्रक चालक ट्रक के साथ भागने में सफल रहा. घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे मृतक व घायल युवकों के परिजनों ने बताया कि दोनों किसी खास काम से भागलपुर गए थे और देर शाम अपने घर को लौट रहे थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि भागलपुर से नवगछिया की ओर जा रहे एक ट्रक चालक ने तेज गति वाह लापरवाही पूर्वक ट्रक का परिचालन करते हुए बाइक सवार युवकों को पीछे से धक्का मारा. धक्का मारने के बाद ट्रक असंतुलित जरूर हुआ लेकिन तेज गति से चालक ट्रक को भगाने में सफल रहा.

जबकि दूसरी तरफ दोनों युवक सड़क पर गिरे हुए थे और दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. तत्काल मौके पर पहुंचे परबत्ता पुलिस के गश्ती वाहन ने दोनों युवकों को पुलिस वाहन से ही नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. देर रात युवक के परिजन नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच गए थे. परिजनों ने बताया कि मृतक विशाल कुमार अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था. विशाल की मां के बाद उसके परिजनों पर विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ा है. इधर परबत्ता पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है. जबकि नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में बुधवार को सुबह पोस्टमार्टम कर परिजनों को लाश सुपुर्द किया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *