नारायणपुर प्रखंड के बीरबन्ना तीन मुहानी पर शुक्रवार रात भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने कुख्यात शिवनंदन यादव उर्फ शिवा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देसी कट्टा और पांच कारतूस बरामद किये गये। आरोपी पर कई मामले दर्ज हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 119
भवानीपुर थाने में शनिवार को नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने आरोपी से पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर उसी के घर पर छापेमारी की गयी, जहां से एक थ्री फिफ्टीन राइफल व 60 कारतूस बरामद किये गये।

बताया गया कि आरोपी पर भवानीपुर थाना में ही रंगदारी मांगने, जानलेवा हमला करने, गोलीबारी करने सहित छह कांड दर्ज है। उसका अन्य आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। रविवार को नवगछिया जेल भेजा जाएगा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

