नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा गांव स्थित जवाहर विद्यालय के समीप शुक्रवार की रात गांव के सुमन कुमार को एक लोडेड कट्टा व कारतूस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 383
नवगछिया नगर थाना में शनिवार को प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर रात्रि में सघन गश्ती एवं रात में टहलने वालों की जांच की जा रही है। गश्ती के दौरान पुलिस की गाड़ी देखकर बदमाश भागने लगा।

इसके बाद एएसआई चन्द्रिका राम ने खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। युवक किस उद्देश्य से कट्टा लेकर सड़क पर घूम रहा था। उसको ले पूछताछ की जा रही है। मौके पर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमर विश्वास ने भी मौजूद थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

