पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए अगले सप्ताह से चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

12 अक्टूबर से डिब्रुगढ़-नई दिल्ली-डिब्रुगढ़ के बीच बोगीबील होकर एक द्वि-साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाएगा। जबकि 15 अक्टूबर से डिब्रुगढ़-नई दिल्ली-डिब्रुगढ़ के बीच दूसरी साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 14 अक्टूबर से कामाख्या-यशवंतपुर-कामाख्या के बीच व एक साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाऐगा। 15 अक्टूबर से कामाख्या-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कामाख्या के बीच एक और एसी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इन स्पेशल ट्रेनों के आरम्भ होने से असम तथा पूर्वोत्तर के यात्रियों के साथ साथ किशनगंज के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

सीपीआरओ शुभानन चंद्रा ने बताया कि इस ट्रेन में कोई भी अनारक्षित कोच नहीं होगी। यात्रियों को आरोग्य सेतु ऐप अवश्य डाउनलोड करना होगा तथा स्टेशन पर तथा ट्रेनों में सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन करना होगा। प्रवेश करते समय तथा यात्रा के दौरान फेस कवर पहनना अति आवश्यक है। सिर्फ लक्षणहीन तथा आरक्षित टिकट धारक यात्रियों को ही रेलवे स्टेशन में प्रवेश या ट्रेन में सवार होने की अनुमति दी जाएगी। बताते चलें कि पूसी रेल के द्वारा व्र्तमान में 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

02505 डिब्रुगढ़-नई दिल्ली-डिब्रुगढ़ एसी स्पेशल ट्रेन 12 अक्टूबर से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को डिब्रुगढ़ से रवाना होगी और नॉर्थ लखीमपुर, रंगापाड़ा नॉर्थ, रंगिया, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज तथा कटिहार होते हुए प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को अपराह्न 1.55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 02503 डिब्रुगढ़-नई दिल्ली-डिब्रुगढ़ साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन 15 अक्टूबर से प्रत्येक बृहस्पतिवार को डिब्रुगढ़ से रात 7.50 बजे रवाना होगी और गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज तथा कटिहार होते हुए शनिवार को अपराह्न 1.55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 02552 कामाख्या-यशवंतपुर-कामाख्या साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन 14 अक्टूबर से प्रत्येक बुधवार को कामाख्या से अपराह्न 2.00 बजे रवाना होगी एवं शुक्रवार को शाम 6.25 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। 02520 कामाख्या-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन 15 अक्टूबर से प्रत्येक बृहस्पतिवार को कामाख्या से रात 9.00 बजे रवाना होगी एवं शनिवार को शाम 5.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet