एनएच-31 पर रंगरा चौक से 500 गज की दूरी पर शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे स्कार्पियो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में स्कार्पियो के चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के सामने के भाग के परखच्चे उड़ गए। स्कॉर्पियो अपने विपरीत दिशा में मुड़ गई और 50 गज की दूरी पर सड़क किनारे लगे रेलिंग में जाकर घुस गई। चालक और उस पर सवार व्यक्ति दोनों का आधा शरीर गाड़ी में फंसा हुआ था जबकि आधा शरीर बाहर निकल गया था।

घटना की सूचना पर रंगरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर बाद गोपालपुर पुलिस भी पहुंच गई। काफी जद्दोजहद के बावजूद भी दोनों की लाश को गाड़ी से नहीं निकाला जा सका। थक हार कर पुलिस ने क्रेन मंगाया। इसके बाद क्रेन के जरिए क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को रेलिंग से खींच कर निकाला गया। खबर लिखे जाने तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी।

रंगरा पुलिस द्वारा दोनों शव को गैस कटर से काटकर निकाले जाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान एनएच 31 सड़क मार्ग पर रंगरा चौक के दोनों ओर सैकड़ों गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। लगभग एक घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। क्रेन द्वारा दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो एवं ट्रक को हटाए जाने के बाद आवागमन बहाल हो सका। वहीं दूसरी ओर ट्रक के ड्राइवर खलासी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *