नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा मोड़ के पास एनएच-31 पर अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में धक्का मार दिया। इसके बाद भागने के क्रम में ट्रक ने आइसक्रीम वाले ठेला में धक्का मार दिया और भाग निकला। इस घटना में ऑटो पर भगालपुर के छोटी खंजरपुर निवासी रामप्रकाशचंद्र चौधरी (42) एवं आइसक्रीम विक्रेता नवगछिया थाना के कोरचक्का निवासी नारद सिंह (47) गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया। दोनों को इलाज के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो नवगछिया से भागलपुर की ओर जा रहा था।

फाइल

इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने पहले ऑटो में धक्का मारा, उसके बाद आइसक्रीम वाले के ठेले में धक्का मारते हुए निकल गया। ऑटो एवं ठेला पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो पर सवार एक व्यक्ति एवं आइसक्रीम विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में घायल रामप्रकाशचंद्र चौधरी एवं नारद सिंह की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *