खरीक जिप सदस्य गौरव राय के बड़े भाई ऋतुराज ध्वज उर्फ सोनू राय हत्याकांड का आरोपी कुख्यात सूरज कुंवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार तड़के पुलिस ने छापेमारी के दौरान तुलसीपुर गांव स्थित उसके घर से दबोचा। पुलिस को सूचना मिली कि लंबे समय के बाद वह घर आया है।

इसके बाद खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार, नवगछिया थानाध्यक्ष अमर विश्वास के नेतृत्व में दोनों थानों की पुलिस तुलसीपुर गांव पहुंची और सूरज के घर की घेराबंदी कर उसे सोए अवस्था में दबोच लिया। उस पर नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी, तुलसीपुर में गोलीबारी और जानलेवा हमले का भी आराेप है।

सभी मामलों में वह लंबे समय से फरार चल रहा था। कुख्यात सूरज कुंवर का आपराधिक रिकार्ड रहा है। वह हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामलों में पहले भी जेल जा चुका है। उसका पेशा लूटपाट, किसान और व्यवसायियों से रंगदारी वसूलना है।

17 अक्टूबर 2019 को अपराधियों ने सोनू की गोली मार कर दी थी हत्या
अपराधियों ने 17 अक्टूबर 2019 को सोनू राय को जगतपुर गांव के पास उस समय गोली मार कर हत्या कर दी थी जब वे भागलपुर स्थित अपने आवास से बाइक से घर आ रहे थे। इस दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोलियों से भून डाला था।

इस मामले में जिला पार्षद ने तुलसीपुर निवासी कुख्यात राकेश राय, उसका बेटा मुरलीधर राय, गोपालपुर के लतरा निवासी छोटुआ समेत 6 लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इनमें राकेश मुरलीधर राय व कुख्यात छोटूआ को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *