बिहपुर विधानसभा के गंगा दियारा स्थित नुरुद्दीनपुर दुधैला के बूथों का रविवार को एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने निरीक्षण किया। उनके साथ एसडीपीओ दिलीप कुमार, बिहपुर थानाध्यक्ष रणजीत कुमार सहित पुलिस बल भी थे। एसपी ने सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया की नुरूद्दीनपुर दूधैला में बिहपुर विधानसभा का कुल दस बूथ हैं।

उन्होंने बताया की मतदान को लेकर यहां पेट्रोलिंग पार्टी का ठहराव किस स्थान पर किया जाना है उक्त स्थल का चयन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था एवं चुनाव के दौरान यहां शांतिपूर्ण मतदान कैसे हो इसकी रणनीति सभी बूथों का निरीक्षण करने के बाद लिया गया।

इस दौरान पुलिस पदाधिकारी ने स्थानीय लोगो वैसे व्यक्ति डरता धमकाता हो इसकी भी जानकारी ली। पुलिस पदाधिकारी ने मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने को कहा। किसी प्रकार की समस्य एवं दबाव मिलने पर इसकी सूचना पुलिस पदाधिकारी को देने की अपील की। एसडीपीओ ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *