नवगछिया: न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नवगछिया पुलिस ने पॉक्सो एवं दुष्कर्म से जुड़े एक मामले के फरार आरोपी के आवास पर इश्तेहार चस्पा किया है।
पुलिस के अनुसार, नदी थाना कांड संख्या-15/23 में भारतीय न्याय संहिता के समकक्ष तत्कालीन भारतीय दंड संहिता की धारा 366(ए), 376, 467, 468, 471 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत दर्ज मामले में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा है।
माननीय न्यायालय द्वारा जारी आदेश के आलोक में नवगछिया पुलिस ने फरार अभियुक्त के आवास पर विधिवत इश्तेहार चस्पा किया। इस दौरान पुलिस टीम ने न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। यदि आरोपी निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
