एनएच-31 पर गोपालपुर थाना क्षेत्र के शुभम धर्मकांटा के समीप एक अनियंत्रित हाईवा ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो पर सवार लोजपा के 6 कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन घायलों का इलाज नवगछिया के एक निजी अस्पताल में कराया गया है जबकि दो घायलों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है।

घायलों में नवगछिया थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी नागे भगत, रामनगीना भगत, शेख इस्लाम, गुड्डू पान वाला, शेख मुख्तार, सिंधिया मकंदपुर निवासी बद्री साह शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके से भाग रहे हाईवा चालक पीरपैंती के परसबन्ना निवासी उदय गौस्वामी उर्फ लड्डू गौस्वामी को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और चालक को गिरफ्तार कर लिया।

हाईवा चालक ने बताया कि बाइक सवार को बचाने में वाहन असंतुलित होकर टेंपो से टकरा गया। वह पूर्णिया में माल अनलोड कर पीरपैंती जा रहा था। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को भी जब्त कर लिया है। गोपालपुर विधानसभा से लोजपा प्रत्याशी सुरेश भगत ने सभी घायलों के हालात की जानकारी ली और उनसे स्वस्थ होने के बाद ही प्रचार अभियान पर निकलने की सलाह दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *