दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर नवगछिया अनुमंडल प्रशासन स्तर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसे लेकर अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्र में 67 स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। दंडाधिकारी एवं 66 पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है।

नवगछिया थाना क्षेत्र में नौ स्थानों पर, गोपालपुर थाना में पांच, रंगरा थाना क्षेत्र में तीन, इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में दो, कदवा ओपी में दो, ढोलबज्जा थाना में दो, परबत्ता थाना में दो, खरीक थाना में पांच, नदी थाना में दो, बिहपुर थाना में चार, झंडापुर ओपी में तीन, एवं भवानीपुर थाना में तीन स्थानों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। एसडीओ अखिलेश कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासनिक स्तर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

उन्होंने कोविड-19 के मद्देनजर पूजा के दौरान प्रशासन स्तर से जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार ही पूजा अर्चना करने की अपील की है। एसडीओ ने कहा कि पूजा के दौरान कहीं भी मेला नहीं लगेगा। पूजा समिति द्वारा नियमित रूप से मंदिर परिसर को सैनिटाइज कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने विधि व्यवस्था को लेकर सभी संबंधित बीडीओ सीओ को भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया है। इधर, पुलिस भी दुर्गा पूजा को लेकर मुस्तैद है। इलाके पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *