गोपालपुर के गोसाईगांव की प्राइवेट शिक्षिका दीक्षा झा के संदेहास्पद मौत मामले में उनके पिता रंगरा निवासी मदन मोहन मिश्र ने गोपालपुर थाने में उनकी सास आशा देवी और पति मनीष झा के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि 2 नवंबर को फोन से सूचना दी गयी कि बेटी दीक्षा ने फांसी लगा ली है।

जब वे अन्य परिजनों के साथ गांव पहुंचे तो देखा कि आंगन में दीक्षा का शव पड़ा हुआ था और उसके गले पर काला निशान था। जब दीक्षा के सास और उसके पति से पूछताछ की गई तो उन्होंने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। मदन मोहन मिश्र ने कहा कि अक्सर दीक्षा रंगरा में ही रहती थी। ससुराल वालों के प्रताड़ना से आजिज होकर वह अपने ससुराल जाना नहीं चाहती थी।

लेकिन इस बार दशहरा में दामाद मनीष उसे बहला-फुसलाकर गोसाईंगांव लेकर चले गए। आशंका व्यक्त करते हुए कहा है कि मनीष और उसकी मां आशा देवी ने एक साजिश के तहत बेटी की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। थानाध्यक्ष कुणाल आनंद चक्रवर्ती ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *