नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकंदपुर चौक एनएच 31 पर पार सड़क पर करने के क्रम में अनियंत्रित हाइवा के धक्के से छात्रा घायल हो गई है. घायल छात्रा जमालपुर सिरनिया निवासी ओम प्रकाश मिश्रा की 16 वर्षीय पुत्री दीक्षा कुमारी है. दुर्घटना के बाद घायल छात्रा को स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.
Total Downloads: 382
अस्पताल में चिकित्सक के द्वारा छात्रा का इलाज किया गया. घायल छात्रा 11वी छात्रा है. वह अपने नाना गोसांईगांव में रमेश चंद्र पाठक के यहां रहकर पढ़ाई करती हैं. दीक्षा सुबह ट्यूशन पढ़ कर नाना के घर जा रही थी. इसी दौरान मकनपुर चौक पर सड़क पार करने के क्रम में पीछे से हाईवा ने धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.


