विक्रमशिला सेतु पर सोमवार की सुबह 5 बजे गिट्टी से लदे तीन ओवरलोड ट्रक खराब हाे गए। इस कारण यहां 13 घंटे तक जाम लगा रहा। शाम के 6 बजे तक लाेगाें काे जाम से जूझना पड़ा। उसके बाद दाे घंटे गाड़ियां निकलती रहीं, लेकिन रात अाठ बजे फिर पुल पर एक गाड़ी खराब हाे गयी अाैर जाम की स्थिति बन गयी। पुलिस ने दोपहर 12 बजे नवगछिया की ओर से सेतु काे वनवे कर वाहनों को निकालना शुरू किया गया, लेकिन जाम के हालात बने रहे। शहर की अाेर इसका असर सबौर अाैर जगदीशपुर तक पड़ा। वहां तक गाड़ियाें की कतार लग गई। कई लाेग बस व अन्य गाड़ियाें से उतरकर पैदल ही शहर की अाेर अाए। जाे यात्री परिवार के साथ सफर कर रहे थे, उन्हें फजीहत झेलनी पड़ी।

Whatsapp group Join

3 ओवरलोड ट्रक पर जुर्माना लगाया

विक्रमशिला सेतु टीओपी प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि तीन अाेवरलाेड ट्रक के सेतु पर खराब होने से जाम लगा। तीनों ट्रक से 1 लाख 67 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है। गंगा स्नान करने अाए लाेगाें ने भी सड़क किनारे वाहनाें काे लगा दिया था। इस कारण भी गाड़ियाें काे निकलने में दिक्कत हाे रही थी।

पुलिस ने दाेपहर बाद वनवे कर गाड़ियाें काे निकाला

सुबह में जाम शुरू हाेने के 2 घंटे के बाद ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई। तब तक जाम विकराल रूप धारण कर चुका था। पूर्णिया से अा रहे अलीगंज के राजेंद्र कुमार ने बताया कि अहले सुबह बस से चले थे। सेतु पर 4 घंटे तक बस एक जगह ही खड़ी रही। मजबूरन बस से उतर कर पैदल ही चल पड़े। दाेपहर 12 बजे पुलिस ने सेतु काे वन वे कर गाड़ियाें काे निकालना शुरू किया, लेकिन कुछ-कुछ देर पर जाम लगता रहा। अाठ बजे रात में एक अाैर वाहन के खराब हाेने से देर रात ट्रकों लंबी कतार लगी रही। गाड़ी धीरे-धीरे निकलती रही।
विक्रमशिला सेतु पर जाम लगने के बाद पैदल शहर अाते बसाें के यात्री।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *