इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के गंगा पार बिचली दियारा में तीन दिन पहले आपराधिक गुटों में वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी में कुख्यात कल्लू उर्फ लल्लू मिश्र की हत्या हो गयी थी। उसके बाद से लापता हुआ उसका साथी अवधेश राय बुधवार को अपने घर सबौर थाना क्षेत्र के प्रशस्तडीह पहुंच गया। इस्माइलपुर पुलिस ने घटना के बारे में अवधेश राय से पूछताछ करने की बात कही है।

इस्माइलपुर थानाध्यक्ष मनी पासवान ने बताया कि हमलोग बातचीत करने का प्रयास कर रहे हैं। गांव पहुंचते ही उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया। कुछ देर बातचीत हुई। उसके बाद से मोबाइल स्विच ऑफ है।

जल्द ही उससे पूछताछ करेंगे। हत्याकांड के बारे में वही बता सकता है कि आखिर लल्लू उर्फ कल्लू मिश्र की हत्या क्यों हुई है। वहीं हत्याकांड को लेकर दियारा में अब भी तनाव की स्थिति है। दूसरे गुट के लोगों पर भी घटना को अंजाम देने की आशंका से लोग सहमे हैं। इस कारण दियारा में किसानों ने तत्काल खेतो में बुआई बंद कर दी है। किसानों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगायी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *