मुंबई से पटना के बीच इंडिगो की एक नई विमान सेवा की शुरुआत दो दिसंबर से शुरू होने वाली है। इस विमान को विंटर शेड्यूल में शामिल किया गया। इसमें टिकट की बुकिंग भी शुरू हो गई है। इंडिगो का विमान 6 ई 761 मुंबई से दिन में 11:30 बजे उड़ान भरेगा और दोपहर दो बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।

यह विमान पटना से मुंबई वापसी के क्रम में फ्लाइट  संख्या 6 ई 762 बनकर दोपहर 2.30 बजे उड़ान भरेगा और मुंबई एयरपोर्ट पर शाम 5 बजे पहुंचेगा। यह उड़ान दो दिसंबर से 27 मार्च तक उपलब्ध रहेगी। गौरतलब है कि दो दिसंबर से पटना से कुल विमानों की संख्या 50 जोड़ी से बढ़कर 51 जोड़ी हो जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *