नवगछिया: ढोलबज्जा बाजार हटाए जाने को लेकर, मंगलवार को ढोलबज्जा के व्यवसायियों द्वारा थाना का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करने पर उतारू हो गए थे. इसकी सूचना मिलते हीं पंचायत के मुखिया राजकुमार उर्फ मुन्ना मंडल ने प्रदर्शनकारी व्यवसायियों के बीच पहुंच लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया.
Total Downloads: 382
वहीं मुखिया ने कोरोना काल को देखते हुए सभी को एक जगह भीड़ नहीं लगाने व मास्क पहनकर बाजार आने की भी अपील की. साथ में उपेंद्र पासवान, संजय जायसवाल, प्रदीप भगत व सागर भगत के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. ज्ञात हो कि- कोरोना काल से हीं ढोलबज्जा के गांधी चौक के आस-पास लग रहे बाजार को हटाकर पंचायत भवन व बस स्टैंड परिसर में लगाया जा रहा था.

जहां से कुछ दिन पहले पुनः बाजार को गांधी चौक समीप लगाया गया. बाजार में देखते भीड़ को ढोलबज्जा पुलिस ने सोमवार को माइकिंग कर लोगों को एक जगह भीड़ नहीं लगाने व मास्क लगाकर बाजार आने की अपील की थी. जिस पर भड़के कुछ व्यवसायी अंदोलन करने पर उतारू हो गए थे..

