गया फिर से मंगलवार को सबसे ठंडा रहा। यहां नवंबर में इतनी ज्यादा ठंड पिछले 50 साल में कभी नहीं पड़ी। 29 नवंबर 1970 को गया का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और इसके साथ ही 50 वर्षों का ठंड का रिकॉर्ड टूट गया। इधर, बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान निवार का असर दाे दिनाें के बाद भागलपुर में दिखेगा। घने बादल छाएंगे और तेज बारिश के आसार हैं।

लगातार तीन दिन ठंड बढ़ने के बाद मंगलवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़त हुई। जहां न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस था। बीएयू के माैसम वैज्ञानिक डाॅ. वीरेंद्र कुमार ने बताया, अभी बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान एक्टिव है। लेकिन दाे दिनाें तक इसका असर भागलपुर में नहीं हाेगा। दाे दिनाें के बाद शहर में बादल छाएंगे। पटना में भी ठंड में कोई खास कमी नहीं हुई। सोमवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में मात्र 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और यह 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा।

आगे क्यारात का पारा चढ़ेगा, सुबह में धुंध रहने की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ होने की वजह से सूबे में ठंड बढ़ी है। अब उत्तर पूर्वी हवा बढ़ने से एक से दो दिनों में अासमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इससे रात के तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी। सुबह में धुंध रहने की भी आशंका है। दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली है। पटना का अधिकतम तापमान मंगलवार को सामान्य से मात्र 0.6 डिग्री सेल्सियस कम 27.2 डिग्री दर्ज किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *