दाे दिन पहले ही दिल्ली से बेटे का अाॅपरेशन कराकर लाैटे खरीक के बीडीअाे काेराेना संक्रमित हाे गए। गुरुवार काे उन्हाेंने इसकी जानकारी जिला प्रशासन काे दी है।

बुधवार काे बीडीअाे डीएम की समीक्षा बैठक में शामिल हुए थे। बैठक में ही उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। बुधवार शाम सदर अस्पताल में उन्होंने जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने खुद काे हाेम क्वारेंटाइन कर लिया है।

जिले में काेराेना के 34 नए मरीज मिले। दिल्ली से लाैटे खरीक बीडीओ समेत शहरी क्षेत्र में एक कंपनी के डायरेक्टर, बुजुर्ग व महिला पॉजिटिव पाए गए। जबकि मायागंज अस्पताल में जमुई के 70 वर्षीय नरेंद्र कुमार की गुरुवार सुबह 4 बजे कोरोना से मौत हो गई। इस बीच 14 मरीज भी स्वस्थ हुए। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 8908 हो गया। कोरोना से मौतों की संख्या 72 है, जबकि 8618 मरीज स्वस्थ्य हाे चुके हैं। गुरुवार को 218 एक्टिव मरीज हो गए। सीएस डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया, हैदाराबाद में एक कंपनी के डायरेक्टर, जो भागलपुर में हनुमान नगर में रहते हैं, संक्रमित पाए गए। मिरजानहाट की बुजुर्ग महिला भी पॉजिटिव मिली।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *