नारायणपुर : भवानीपुर ओपीक्षेत्र के मधुरापुर में सोनू ज्वेलर्स के व्यवसायी अनंत पोद्दार से सोमवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हथियार से लैस होकर चार की संख्या में बदमाश आ धमके। घटना के बारे में अनंत पोद्दार ने भवानीपुर पुलिस ओपी में दो नामजद तीन अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया है।
Total Downloads: 375
दिये गए आवेदन में अनंत ने कहा गया कि मधुरापुर वासी अरुण यादव के पुत्र बिट्टू और सिट्टू यादव हथियार से लैस होकर अपने साथी के साथ अपाचे मोटरसाइकिल से दुकान पर आ धमका। दुकान पर आकर बिट्टू ने स्वर्ण व्यवसायी अनंत पोदार से गाली गलौज करके मारपीट किया। मारपीट करते हुए देशी कट्टा सटाकर चार लाख की रंगदारी मांगा।
रंगदारी माँगते हुए कहा कि रकम नहीं देने पर वापस आकर जान से मार दूँगा। सूचना पर भवानीपुर ओपीध्यक्ष नीरज कुमार,एएसआई रवि कुमार दल के साथ दुकान पर पहुंचकर घटना के बारे में व्यवसायी से जानकारी लिया। आवेदन प्राप्त होने पर घटना के बारे में प्राथमिकी दर्ज कर।लिया गया है।

