नारायणपुर – प्रखंड मुख्यालय के शिल्प प्रशिक्षण भवन में सोमवार को बीडीओ सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में नमामि गंगे योजना को लेकर बैठक हुई. जिसमें प्रखंड के पाँच पंचायत शहजादपुर, बैकंठपुर दुधैला, सिहपुर पश्चिम, सिहपुर पूरब व जयपुर चुहर पूरब शामिल. योजना से वार्ड सदस्य की सहमति से शौचालय का निर्माण कर स्वच्छ बनाया जाएगा. सिहपुर पश्चिम पंचायत के छः वार्ड का चयन होने पर पंसस प्रतिनिधि रणधीर कुमार ने बीडीओ से सभी वार्ड चयनित का मांग किया. मौके पर प्रखंड प्रमुख रिंकु यादव, उपप्रमुख अशोक कुमार यादव, प्रमुख प्रतिनिधि मंटु कुमार यादव , मुखिया नरेन्द्र कुमार, सुनील पासवान, उमाकांत शर्मा, अरविंद मंडल, तनीशी सिंह, शांति देवी, बबीता देवी सहित अन्य मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *