भागलपुर के जीरोमाइल थाना क्षेत्र के गोपालपुर बायपास पर मंगलवार सुबह कोहरे के कारण छड़ लदे ट्रक ने छर्री लदे पहले से खड़े ट्रक में धक्का मार दिया। हादसे में ट्रक के परखचे उड़ गये और चालक के बगल में बैठे युवक की मौत हो गयी। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।

पुलिस ने युवक की पहचान कोडरमा जिले के नवलसाही ग्राम थाना क्षेत्र निवासी महेश यादव का 16 वर्षीय पुत्र सुभाष यादव के रूप में की है। पहले से खड़े ट्रक में छर्री लदा था। उसमें छड़ लदे ट्रक ने धक्का मार दिया। घटना के बाद छर्री लदे ट्रक को चालक लेकर फरार हो गया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का चालक भी फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जीरोमाइल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी।

सबौर पहुंचे युवक के चाचा सह ट्रक मालिक अशोक यादव ने बताया कि कोडरमा से ट्रक पर छड़ लेकर भतीजा बेगूसराय जा रहा था। खलासी नहीं रहने के कारण भतीजे ने घूमने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद चालक के साथ निकल पड़ा। हमलोगों को क्या पता था कि ऐसी दुर्घटना हो जाएगी। ट्रक को पासिंग नहीं देने के कारण हादसा हुआ है।

जीरोमाइल थानाध्यक्ष राज रतन ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। क्षतिग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है। परिजनों के आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *