रंगरा : रंगरा थाना क्षेत्र के मंदरौनी चौक पर एक रसोई गैस सिलेंडर के ब्लास्ट कर जाने से सोहरा निवासी 60 वर्षीय मदन साह और 25 वर्षीय दीपक कुमार गंभीर रूप से झुलस गए हैं.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 375
स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया. जहां पर दोनों का प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद स्थिति गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है. समाचार लिखे जाने तक दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

