बिहार में कई शहरों का अधिकतम तापमान चार से पांच डिग्री तक नीचे आया है। पटना का अधितकम तापमान पिछले 24 घंटों में तीन डिग्री नीचे आया। दिन भर कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा और यह 14.6 डिग्री दर्ज किया गया। सूबे के कई शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर काफी कम हो गया।

Whatsapp group Join

सूबे में सबसे ठंडा गया रहा जहां न्यूनतम पारा 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधितकम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया भागलपुर में भी दिनभर ठिठुरन भरी ठंड रही। यहां पारा सामान्य से छह डिग्री नीचे 19.7 डिग्री पर पहुंच गया। पूर्णिया में अधिकतम पारा 19.8 जबकि न्यूनतम 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। इधर राजधानी सहित सूबे में घने कोहरे ने जनजीवन पर भारी असर डाला है। खासतौर से विमान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। पटना सहित सूबे के कई शहरों में दिन भर सूरज के दर्शन नहीं हुए और लोगों ने ठिठुरन भरी ठंड महसूस की। घने कोहरे की वजह से पटना और गया सहित कई जिलों में विजिबिलिटी  का स्तर 100 मीटर तक पहुंच गया।

पटना में सुबह नौ बजे तक 100 मीटर की ही दृश्यता रही। दोपहर 12 बजे के बाद विजिबिलिटी का स्तर 1000 मीटर के पार गया, जिसके बाद पहला विमान 12 बजकर 10 मिनट पर उतर सका। पूरे दिन पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी फजीहत रही। एयरपोर्ट के बाहर मेले सा नजारा रहा। पटना के कई विमान अधिकतम पांच घंटे की देरी से उतरे।

मौसमविदों की माने तो अभी मौसम में किसी प्रकार के सुधार के आसार नहीं हैं और पारे की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। सूबे में उत्तर पश्चिमी हवा कनकनी लेकर आ रही है। धुंध और कोहरे की वजह से अधिकतम तापमान नीचे आएगा, जबकि न्यूनतम पारा अभी सामान्य से ऊपर रहेगा।

एक और पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय
इधर 11 दिसम्बर को पर्वतीय इलाकों में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। इसके एक दो-दिनों बाद मैदानी इलाकों में और कनकनी बढ़ेगी। पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों में पटना का न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे आ सकता है

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *