विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर जाह्नवी चौक के पास बारातियों से भरी बस में सामने से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बस पर सवार 15 बराती घायल हो गए। इनमें दो लोगों का सिर फट गया। जानकारी के अनुसार बस नवगछिया से बारातियों को लेकर बांका जिला के अमरपुर जा रही थी। इसी बीच रात करीब पौने दस बजे जैसे ही बस जाह्नवी चौक पर पहुंची, ट्रक ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस और ट्रक दोनों की रफ्तार काफी तेज थी।

Whatsapp group Join

सामने आ रहे ट्रक से बचने के लिए बस चालक ने ब्रेक लगाया, लेकिन तब तक ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे के 15 मिनट बाद घायलों को इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक ले जाया गया। वहां उनकी मरहम-पट्‌टी करने के बाद बस बारातियों को लेकर अमरपुर के लिए रवाना हो गई।

दीपक ने बताया कि वे बाइक से भागलपुर जा रहे थे। बस बाइक के पीछे थी। दुर्घटना की आशंका पर वे बाइक छोड़कर भागने लगे। इस क्रम में गिरने से आंशिक रूप से चोटिल हो गए। उनके कमर और पैर में चोटें आई हैं। दीपक ने अपना इलाज भागलपुर के एक निजी क्लीनिक में कराया। घटनास्थल से स्थानीय लोगों ने फोन कर परबत्ता पुलिस को इसकी सूचना दी। लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। इस संबंध में परबत्ता पुलिस का कहना है कि उसे हादसे की जानकारी नहीं है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *