वर्चस्व को लेकर पकरा पंचायत के दुनियां टोला निवासी किसान कैलाश सिंह के घर पर गुरुवार की देर रात अपराधियों ने गोलीबारी की। ग्रामीणों की मानें तो बदमाशों ने 24 राउंड फायरिंग की। गोलियां की तड़तड़ाहट से आसपास के लोग अपने घरों में दुबक गए। हालांकि इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। गोलीबारी के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।

पुलिस ने घटनास्थल से आठ खोखा बरामद किया है। शुक्रवार सुबह एसडीपीओ दिलीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और कैलाश सिंह से पूछताछ की। इस मामले में कैलाश सिंह ने तेतरी के राहुल कुमार, मुकेश सिंह व रामलखन सिंह सहित 12 अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में लिखा है कि रात 11:30 बजे 12-15 की संख्या में अपराधी आए और मेरे घर पर गोली चलाने लगे। मैं डर से घर में छिप गया। इधर, सूत्रों की मानें तो कैलाश सिंह का एक बेटा भी आपराधिक प्रवृत्ति का है।

बताया जाता है कि दोनों के बीच वर्चस्व को लेकर तनाव है। इसी कारण अपराधियों ने उसके घर पर गोलीबारी की। एसडीपीओ ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *