नारायणपुर प्रखंड के खगड़िया और नवगछिया पुलिस जिले की सीमा पर हथियारबंद अपराधियों ने शुक्रवार रात एक ट्रक चालक को अगवा कर लिया। उपचालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी और स्कॉर्पियो सवार हथियारबंद अज्ञात चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। बांका जिले के रजौन निवासी उपचालक संतोष कुमार ने पुलिस को बताया कि स्कॉर्पियो सवार चार बदमाशों ने पहले ओवरटेक करके ट्रक को रोक लिया।

Whatsapp group Join

इसके बाद रजौन थाना क्षेत्र भगवानपुर निवासी चालक नित्यानंद पासवान (27) को अगवा कर लिया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि भवानीपुर थाना में उपचालक संतोष कुमार के बयान पर चार अज्ञात स्कोर्पियो सवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उपचालक ने बताया कि शुक्रवार को बांका से 14 चक्का वाले ट्रक से बालू लेकर आया था और खगड़िया जिले के अलौली क्षेत्र में एक डिपो मालिक को बेचा था। बालू का पैसा चालक के पास था। हमलोगों को बांका से फिर बालू लेकर आना था।

देर रात हमलोगों ने पसराहा थाना की सीमा पर डब्ल्यू होटल पर भोजन किया था। उसके बाद आगे बढ़ने पर अपराधियों ने ओवरटेक कर ट्रक को रोक लिया और दोनों (चालक-उपचालक) अपराधियों ने हथियार सटा दिया। इस दौरान उपचालक अपराधियों को धक्का देकर भाग निकला। इसके बाद ट्रकचालक को लेकर अपराधी नवगछिया की ओर भाग निकले। उपचालक फिर डब्ल्यू होटल पर पहुंच कर होटल संचालक को घटना के बारे में बताया और पसराहा थानाध्यक्ष को जानकरी दी गयी। फिर पसराहा थानाध्यक्ष ने भवानीपुर थानाध्यक्ष को बताया। उन्होंने तुरंत उपचालक को लेकर जांच शुरू कर दी। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *