गोपालपुर: नवटोलिया और लतरा के बीच ग्रामीण सड़क पर घूम-घूमकर कपड़ा बेचने वाले एक फेरीवाले के साथ मारपीट कर लूटपाट की घटना सामने आई है। बदमाशों ने पीड़ित से मोबाइल फोन और कपड़े छीनकर फरार हो गए।
Total Downloads: 131
पीड़ित मोहम्मद तबरेज अंसारी ने घटना की सूचना गोपालपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि रास्ते में दो-तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और उसके पास मौजूद मोबाइल फोन तथा कपड़ों का सामान छीन लिया गया।

गोपालपुर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
