नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला में बढ़ते अपराध पर अकुंश लगाने के लिए एसपी नवगछिया के निर्देश में दियारा इलाके में विशेष समकालिन अभियान चला है. पुलिस जिला के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में स्थानीय थाना की पुलिस द्वारा छापेमारी की गई. हत्या , मारपीट व अवैध शराब बिक्री मामले में चार को गिरफ्तार किया गया है.

विशेष समकालिन अभियान में इस्माइलपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर ज्योतिष मंडल के घर से 833 बोतल विदेशी शराब को जब्त किया है मौके से ज्योतिष मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि हत्या मामले में फरार चल रहे छोटी परबत्ता निवासी रितेश कुमार कापरी को गिरफ्तार किया है.

इस्माइलपुर पुलिस के कारवाई में रविवार दोपहर हत्या मामले में फरार चल रहे केलाबारी निवासी सीताराम मंडल, बगली मंडल एवं सूदन टोला नवटोलिया निवासी खंतल मंडल को गिरफ्तार किया है. हत्या में आरोपित सीताराम मंडल से पुलिस पूछताछ कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *