गोपालपुर के पकरा टोला के 36 वर्षीय किसान बबलू मंडल की हत्या कर शव गायब कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। देर शाम मृतक की पत्नी वीणा देवी समेत परिजनों ने सूचना पुलिस को दी है। परिजनों ने गांव के ही गुड्डू मंडल, अशोक मंडल, लिखलिखिया मंडल, खेदो मंडल के विरुद्ध हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाया है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम गांव के ही कुछ लोग बबलू को बुलाने आए थे। इसके बाद सुबह तक नहीं लौटे। सुबह सात बजे सूचना मिली कि बबलू की हत्या कर शव को नदी में बहा दिया गया है। वे गांव के कुछ दूरी पर मक्के के खेत स्थित घटनास्थल पर गए तो वहां पर खून के निशान थे और बबलू मंडल का गमछा और चप्पल घटनास्थल पर ही लावारिस पड़ा था।

परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने बबलू की हत्या कर लाश को गायब कर दिया है। परिजनों ने बताया कि सभी आरोपी अापराधिक प्रवृत्ति के हैं और बबलू से उनका पूर्व से ही विवाद चल रहा था। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच कर रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *