ब्राउन शुगर के तस्करी में भागलपुर में बहुत बड़ा रैकेट काम कर रहा है। इस गैरकानूनी धंधे में संलिप्त लोगों के तार मुंबई सहित देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े हैं। इधर, शनिवार को सात पुडिय़ा ब्राउन शुगर के साथ दबोचे गए शुकुल टोला निवासी लाल बाबू राय को पूछताछ के बाद रविवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। जोगसर ओपी प्रभारी अजय कुमार अजनबी के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें लाल बाबू राय, निशांत उर्फ पांडु सहित तीन पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस गैर कानूनी कार्य में जुड़े अन्‍य तस्‍कारों की पुलिस तलाश में लगी है।

जेल भेजने से पहले पूछताछ में लाल बाबू ने पुलिस को बताया कि इशाकचक बौंसी लाइन पर सुबह से रात तक ब्राउन शुगर के लिए शहर के विभिन्न इलाकों के अलावा आसपास के कई इलाकों के लोग भी पहुंचते हैं। हर दिन डेढ़-दो सौ युवक ब्राउन शुगर खरीदने के लिए वहां पहुंचते हैं। इनमें बड़े घर के लड़के भी शामिल हैं। रेलवे लाइन के पास बने झोपड़ी से ब्राउन शुगर से तस्करी होती है। पुलिस ने वहां छापेामारी भी करती है, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही सभी लोग वहां से भाग जाते हैं। उक्‍त ठिकाने पर पुलिस की नजर है। गुप्‍तचर भी लगाकर रखा गया है। साथ ही पुलिस सादी वर्दी में भी नजर रखे हुए है।

पुलिस के अनुसार गहन जांच की जाए तो मुंबई की तरह यहां भी ब्राउन शुगर के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हो सकता है। पर्दे के पीछे से गैरकानूनी धंधे में लिप्त कई लोग बेनकाब हो सकते हैं। गिरोह का तार मुंबई से देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है।

जोगसर ओपी प्रभारी अजय कुमार अजनबी ने कहा कि आरोपित के जब्त मोबाइल को खंगाला जा रहा है। मोबाइल के जरिए संपर्क का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

इनपुट : जागरण

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *