चिंतन शिविर में पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेंद्र ने गडकरी से की चर्चा, बिहार की सड़क व जल परियोजनाओं पर मंथन
बिहपुर। विधायक सह बिहार के पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेंद्र सोमवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में देश के विकास और बुनियादी ढांचे से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
Total Downloads: 365
शिविर के दौरान ई. शैलेंद्र ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर बिहार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बिहार के जलस्रोतों के पुनर्स्थापन, गाद प्रबंधन तथा जलाशयों की क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता पर विशेष रूप से बात रखी।
मंत्री ने भागलपुर क्षेत्र में गंगा कटाव की गंभीर स्थिति से भी केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन, समानांतर नए पुल के निर्माण तथा अगुआनी-सुल्तानगंज पुल की प्रगति की जानकारी साझा की।

बताया गया कि चर्चा के दौरान बिहार में सड़क एवं पुल निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं को गति देने और जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन पर भी विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा समेत अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे
