भागलपुर रूट पर चलने वाली राजेंद्र नगर–बांका इंटरसिटी और साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी का परिचालन 31 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी पूर्व-मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि दानापुर इंटरसिटी और बांका इंटरसिटी के परिचालन दिन में कोई बदलाव नहीं हुअा है।

अब तक इन्हें 31 दिसंबर तक ही चलाने के निर्देश दिए गए थे। बांका इंटरसिटी राजेंद्रनगर से सोमवार, मंगलवार और बुधवार को चलती है। जबकि बांका से यह मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को चलती है। राजेंद्रनगर से वापसी में रात में इंटरसिटी कजरा, अभयपुर, दशरथपुर और धरहरा स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

विक्रमशिला आज भागलपुर और कल आनंद विहार से नहीं खुलेगी

कोहरे को लेकर विक्रमशिला एक्सप्रेस गुरुवार को भागलपुर से नहीं खुलेगी। जबकि शुक्रवार को आनंद विहार से नहीं खुलेगी। स्टेशन अधीक्षक समर कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को आनंद विहार से भी यह नहीं खुली। उन्होंने बताया कि 29 जनवरी तक विक्रमशिला एक्सप्रेस सप्ताह में हर मंगलवार और गुरुवार को और आनंद विहार से बुधवार और शुक्रवार को रद्द की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *