नवगछिया : नवगछिया टाउन थाना में नए थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने गुरुवार को अपना योगदान दे दिया है. नए थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने कहा कि क्राइम कंट्रोल एवं विधि व्यवस्था उनकी पहली प्राथमिकता होगी.
इसके साथ ही थाना क्षेत्र में सुरक्षा जांच अभियान तेज किया जाएगा. उन्होंने आम लोगो से विधि व्यवस्था के संधारण में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है.

नवगछिया टाउन थाना में नए थानाध्यक्ष के योगदान दिए जाने के बाद शहर के लोगों में एक बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद है. मालूम हो कि शैलेश कुमार इससे पूर्व मुंगेर जिले में पदस्थापित थे. दिसंबर माह में ही उन्होंने नवगछिया पुलिस जिले में अपना योगदान दिया है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

