नवगछिया : नवगछिया में गंगा एवं कोसी नदी के कटाव को रोकने के लिए जदयू जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह ने जल संसाधन विभाग के मंत्री को पत्र लिख कर कटाव निरोधी कार्य कराए जाने की मांग की है. जदयू जिलाध्यक्ष ने दिए आवेदन में बताया है कि बाबा विशु राउत पुल के पहुच पथ फोर लेन से श्रीपुर होते हुए जहाँगीरपुर वेशी होते हुए कुर्सेला तक टीके बांध पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है.

उक्त बांध के दोनो ओर से बोल्डर पिचिंग कार्य कराया जाए. इसके अलावा नवगछिया के कदवा दियरा पंचायत के ठाकुर जी कचहरी टोला के पास बीते वर्ष कोसी नदी का भीषण कटाव हुआ था.

कटाव को तत्काल नहीं रोका गया तो हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन एवं कई गांव कटाव की भेंट चढ़ जाएगा. इस्माईलपुर प्रखंड के पूर्वी भट्ठा, रंगरा प्रखंड के तिनटेंगा के भीमदास टोला एवं गोपालपुर प्रखंड के बिंदटोली के पास गंगा नदी का कटाव हो रहा है. जहां पर कटाव निरोधी कार्य कराए जाने की आवश्यकता है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *