भागलपुर : सिल्क सिटी (भागलपुर) के यात्री अब ट्रेन से अमृतसर (पंजाब) तक का सफर आसानी से कर सकेंगे। पहली बार पूर्व बिहार से पंजाब का सीधा रेल से जुड़ाव होगा। अभी तक पूर्व बिहार से अमृतसर के लिए एक भी ट्रेन नहीं खुलती है। ट्रेन भागलपुर-अमृतसर के बीच सप्ताह में दो दिन चलेगी।

नई सुपरफास्ट ट्रेन की समय-सारिणी भी तैयार कर ली गई है। अमृतसर से हर बुधवार और शनिवार को यह चलेगी, जबकि भागलपुर से इसका परिचालन गुरुवार और रविवार को किया जाएगा। इस ट्रेन का परिचालन जमालपुर-किऊल-पटना-दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली के रास्ते होगा।

सिल्क सिटी से अमृतसर के बीच 10 ठहराव

नई ट्रेन भागलपुर से अमृतसर के बीच महज दस स्टेशनों/जंक्शनों पर ही रुकेगी। 22 कोच वाली इस ट्रेन में जेनरल, स्लीपर, एसी थ्री, एसी टू, एसी फस्र्ट और पैंट्रीकार कोच होंगे। इस ट्रेन का परिचालन दो एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) रैकों के माध्यम से किया जाएगा।

कारोबार को लगेगा पंख, व्यापारियों और श्रमिकों को राहत

भागलपुर से अमृतसर के बीच ट्रेन सेवा शुरू होने से भागलपुर के सिल्क कारोबार को पंख लगेगा। यहां के कारोबारी अब सीधे पंजाब से कारोबार कर सकते हैं। भागलपुरी सिल्क कपड़ों की बिक्री में इजाफा होगा। लुधियाना से भी ऊनी कपड़े सीधे अंग प्रदेश आ सकेंगे। पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, लखीसराय और मुंगेर जिलों से बड़ी संख्या में श्रमिक पंजाब में रोजगार के लिए जाते हैं। एक भी ट्रेन अब तक नहीं होने से श्रमिकों और व्यापारियों को काफी परेशानी होती है। पंजाब जाने के लिए दूसरे स्टेशनों से ट्रेन पकडऩी पड़ती है। नई ट्रेन चलने से काफी हद तक राहत मिलेगी।

रेलवे का अनुमानित समय

भागलपुर -5.30 बजे (शाम)

जमालपुर-6.25 बजे

किऊल-7.40 बजे

पटना जंक्शन-10.20 बजे (रात)

पंडित दीन दयाल उपाध्याय-2.05 बजे (देर रात)

प्रयाग राज- 4.18 बजे (सुबह)

कानपुर सेंट्रल-6.32 बजे

नई दिल्ली-1.05 बजे (दोपहर)

अंबाला कैंट-4.20 बजे

लुधियाना-6.25 बजे (शाम)

जालंधर सिटी-7.30 बजे

अमृतसर जंक्शन-9.05 बजे रात

अमृतसर जंक्शन-5.50 (सुबह)

जालंधर-7.05 बजे

लुधियाना जंक्शन- 8.05 बजे

अंबाला कैंट-10.05 बजे

नई दिल्ली-1.10 बजे

कानपुर सेंट्रल-6.45 बजे

प्रयाग राज जंक्शन-9.20 बजे

पंडित दीन दयाल उपाध्याय-11.48 बजे

पटना जंक्शन-3.20 बजे (अल सुबह)

किऊल जंक्शन-5.55 बजे (सुबह)

जमालपुर जंक्शन-7.15 बजे

भागलपुर जंक्शन-8.45 बजे (सुबह)

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *