नारायणपुर प्रखंड के अमरी विशनपुर में गुरुवार अपराह्न करीब 4 बजे कन्हैया मंडल के तीन माह का पुत्र दीपक कुमार आग से झुलस गया। जख्मी हालत में परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत देख मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजन उसे मायागंज लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को बच्चे का शव लेकर परिजन बिहपुर थाना पहुंचे। मृतक की मां प्रियंका देवी ने पुलिस को आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि मैं गुरुवार को बच्चे को घर में सुलाकर बगल में ही धान सुखाने गई थी। कुछ देर बाद मेरी बेटी लक्ष्मी रोते हुए आई और कहा कि दीपक के शरीर में आग लग गई है। इसके बाद मैं भागी-भागी घर गई तो देखा कि दीपक आग से झुलस गया था।

हालांकि बच्चे की मां ने इस बात का जिक्र नहीं किया है कि आग कैसे लगी। या किसी ने लगा दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह पता चलेगा कि आग कैसे लगी। वहीं गांव में चर्चा है कि कसी ने जान बूझकर आग लगा दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *