भागलपुर : गलत जमाबंदी करने और कई सालों तक लगातार अनुपस्थित रहने पर डीएम ने एक ही दिन दो राजस्व कर्मचारियों को बर्खास्त किया है। बर्खास्त राजस्व कर्मचारियों में नारायणपुर अंचल के संजय कुमार रमण और गोपालपुर के राजस्व कर्मचारी किशोर कुमार मिश्रा शामिल हैं। 31 दिसंबर को डीएम प्रणव कुमार ने दोनों राजस्व कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश दिया है।

नारायणपुर का राजस्व कर्मचारी संजय कुमार रमण 18 अक्टूबर 2013 से लगातार अनुपस्थित था। शोकॉज करने के बाद संबंधित सीओ द्वारा उसके विरुद्ध आरोप पत्र गठित किया गया था। 21 जनवरी 2020 से उक्त राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू की गयी। विभागीय जांच अधिकारी को संचालन पदाधिकारी और नारायणपुर सीओ को प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी बनाया गया था। सुनवाई के बाद विभागीय कार्यवाही में बर्खास्त करने का मंतव्य दिया गया था।

आदेश में डीएम ने कहा है कि राजस्व कर्मचारी का आचरण सरकारी सेवक के निर्धारित मापदंड के प्रतिकूल पाये जाने के कारण बिहार सरकारी सेवक नियमावली के तहत बर्खास्त किया जाता है। कहा गया है कि ऐसे अनुशासनहीन सरकारी सेवक को सरकारी सेवा में बनाये रखने से कुप्रभाव अन्य सरकारी सेवकों पर पड़ने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

जगदीशपुर अंचल के पूर्व सह गोपालपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी किशोर कुमार मिश्र पर फर्जी तरीके से कई मामलों में जमाबंदी करने का आरोप लगा था। उसके विरुद्ध एक मामला निगरानी थाने में भी दर्ज किया गया था। एक और मामला सदस्य (न्यायिक) लोकायुक्त कार्यालय में चला था। जिसमें चार माह के अंदर कार्रवाई प्रारंभ कर अंतिम परिणाम से अवगत कराने का निर्देश दिया गया था। डीएम ने अपने आदेश में कहा है कि ऐसे भ्रष्ट आचरण और अनुशासनहीन सरकारी सेवक को सरकारी सेवा में बनाये रखने से इसका कुप्रभाव दूसरे कर्मियों पर भी पड़ेगा। डीएम ने द्वितीय स्पष्टीकरण से असहमत होते हुए बर्खास्त करने का आदेश दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *