मंगलवार को अहले सुबह से जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाके में घने कोहरा छाया रहा। सुबह के आठ बजे से ही कोहरे के छटने के कारण खिली हुई धूप से आम लोगों को राहत मिली। मंगलवार की धूप में गर्मी का अहसास किया गया।

सनद रहे कि जिले में अमूमन फरवरी के अंत या मार्च के आरंभ में अधिकतम पारा 26 डिग्री के आसपास रहता है लेकिन मंगलवार को दोपहर में धूप के कारण पारा 27 डिग्री के पास पहुंच गया। इससे दोपहर में लोग बिना स्वेटर के ही निकल पड़े। मौसम विभाग के अनुसार सीमांचल सहित आसपास का मौसम शुष्क बना हुआ है।

जिले के अधिकांश हिस्से में मंगलवार को हल्के बादल छाये रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर चला गया है। जबकि आसपास के क्षेत्रों में रात के तापमान में भी गित तीन दिनों से करीब चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। बुधवार से मौसम कुछ साफ होगा और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट दर्ज की जायेगी।

कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि पुरवा हवा काफी मात्रा में नमी लेकर आ रही है। जिससे न्यूनतम तापमान बढ़ा है। मौसम के मिजाज का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ठंडवाले जगह में न्यनतम तापमान में गिरावट हो रही है। बताते चलें कि विगत एक माह से न्यूनतम तापमान सात से नौ डिग्री के बीच था। जबकि पिछले 24 घंटे में तीन डिग्री से अधिक की वृद्धि हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *