नवगछिया – इस्माइलपुर के वरीय प्रभारी डिप्टी कलेक्टर मनीष कुमार ने गुरुवार को इस्माइलपुर प्रखंड मुख्यालय का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने पूर्वी भिट्ठा स्थित सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण किया.

उन्होंने अंचल और प्रखंड मुख्यालय के निरीक्षण के क्रम में इंदिरा गांधी पेंशन योजना और दूसरे सामाजिक सुरक्षा योजना के लंबित भुगतान को तुरंत निष्पादित करने का निर्देश दिया तो दूसरी तरफ कैश बुक को अद्यतन करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने प्रखंड और अंचल के पदाधिकारियों को पांच सामुदायिक शौचालय को 5 दिनों के अंदर लोकार्पित करने का निर्देश दिया.

पंचायत सरकार भवन के लिए उन्होंने मनरेगा की टीम को जांच कर तुरंत रिपोर्ट देने को कहा है. इस क्रम में इस्माइलपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी समेत अन्य विभागों के पदाधिकारी और कर्मियों की मौजूदगी देखी गयी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *