रंगरा पीएचसी में कोरोना चेक, 122 का रैपिड एंटीजन, 70 का आरटीपीसीआर

रंगरा – रंगरा पीएचसी में पीएचसी प्रभारी डॉ रंजन कुमार के देख रेख में रैपिड एंटीजन किट से कुल 122 लोगों को कोरोना जांच किया गया, जिसमें एक भी संक्रमित रोगी नहीं मिला. रंगरा पीएचसी के प्रभारी डॉ रंजन ने कहा कि 70 लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर के लिये लिया गया है. जिसका रिपोर्ट दो दिन बाद आना है.

Whatsapp group Join

मारपीट मामले में फरार वारंटी को रंगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

रंगरा – रंगरा पुलिस ने छापेमारी अभियान चला कर मारपीट मामले में फरार चल रहे वारंटी भवानीपुर गांव के पंकज यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष माहताब आलम ने कहा कि पंकज यादव के विरूद्ध न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट निर्गत था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पंकज को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया.

रंगरा पुलिस ने मास्क न पहनने वाले कुल आठ लोगों से वसूल किया ₹400 जुर्माना

रंगरा – रंगरा पुलिस द्वारा चलाये गए मास्क जांच अभियान में कुल आठ लोगों से चार सौ रुपया जुर्माना वसूला किया है. थानाध्यक्ष माहताब खां ने कहा कि पुलिस ने रंगरा राष्ट्रीय राजमार्ग 31 और कुमादपुर चौक पर मास्क जांच अभियान चलाया गया था. थानाध्यक्ष ने कहा कि आये दिन भी सघनता पूर्वक मास्क जांच अभियान चलाया जाएगा. इसलिये प्रत्येक व्यक्ति अपने घर से निकलें तो मास्क अवश्य ही पहन लें.

रंगरा पीएचसी में कोविड – 19 वैक्सिनेशन के लिये दिया गया प्रशिक्षण

रंगरा – रंगरा पीएचसी में कोविड – 19 वैक्सिनेशन के लिये मंगलवार को पीएचसी प्रभारी डॉ रंजन कुमार द्वारा आशा कार्यकर्ताओं और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. डॉ रंजन कुमार ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को वैक्सीनेशन के पूर्व और वैक्सीनेशन के बाद की सावधानियों के बारे में बताया गया. प्रशिक्षण में वैक्सीनेशन से संबंधित सामानों के रखरखाव के बारे में भी खास प्रशिक्षण दिया गया है. पीएचसी प्रभारी ने कहा कि रंगरा पीएचसी वैक्सीनेशन के लिए पूरी तरह से तैयार है. जल्द ही पीएचसी स्तर से वैक्सीनेशन किया जाएगा. प्रशिक्षण कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों की भागीदारी देखी गई.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *