रंगरा – रंगरा चौक प्रखंड के सोहोड़ा गांव में मत्स्य जीवी सहयोग समिति द्वारा बिहार सरकार के पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के मंत्री मुकेश सहनी के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. अपने अभिनंदन समारोह में मंत्री मुकेश सहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा है कि आपके सहयोग से सरकार बनी है और यह सरकार आप की सरकार है. इसलिए आप अपनी समस्या को मेरे पास रखें और आपके हर एक समस्या का निदान किया जाएगा.

Whatsapp group Join

उन्होंने कहा कि अगर कोई आपको परेशान कर रहा है तो वैसे लोगों को भी सबक सिखाया जाएगा. श्री सहनी ने कहा कि पूरे बिहार में मछुआ और निषाद जाति के लोगों को अपराधियों द्वारा परेशान किया जा रहा है. लेकिन समय रहते इस समस्या को भी दूर कर दिया जाएगा.

मुकेश साहनी ने अपने व्यस्ततम दिनचर्या को बताते हुए कहा कि अगर मुझे फुर्सत मिला तो मैं आपके बीच जरूर आऊंगा और अगर मैं नहीं आ सका तो आप लोग पटना आइए वहां आपके रहने खाने से लेकर आपके लिए हर एक जरूरी इंतजमात किये गए हैं. समारोह में कई ग्रामीणों की मौजूदगी देखी गई.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *