बिहार में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। घने कोहरे से रेल और विमान सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। अगले तीन दिनों तक इसी तरह के मौसम बने रहने के आसार हैं। यानी अभी सर्दी का सितम जारी रहेगा। गुरुवार से तापमान कुछ सुधरेगा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो सकती है। कुछ शहरों में 24 से 48 घंटे तक मध्यम व घना कोहरा छाया रहेगा। पटना सहित सूबे के ज्यादातर जिले कोल्ड डे की चपेट में हैं। धूप नहीं निकलने से सांस और हृदय के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।

घना कोहरा छाने से वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगी है। सोमवार को पटना, भागलपुर, पूर्णिया में दिन में भी कोहरा छाया रहा। गया में घना कोहरा छाया रहा। गया में अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा।

आसमान में छाया रहा कोहरा, रेंगते रहे वाहन

राजधानी पटना में सोमवार को सुबह 9 बजे तक घना कोहरा छाया रहा जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार कम गई। कोहरा छटने के बाद भी आसमान में बादल छाए रहे। बादलों के चलते दिन में धूप और छांव का सिलसिला चलता रहा। इस ठंड के मौसम में पहली बार इतना घना कोहरा देखा गया।

खेत-खलिहान में पसरा सन्नाटा

कड़ाके की सर्दी के कारण खेत खलिहान में सन्नाटा पसरा रहा। गांव से शहर में काम की तलाश में रोजाना आने वाले अधिकांश मजदूरों को बैरंग वापस लौटना पड़ा।लगातार पांच दिनों से कड़ाके की सर्दी व कोहरे से एक बार फिर आलू व प्याज की फसलों पर झूलसा रोग होने की आशंका बढ़ गई है। मिर्च की फसल भी रोग की चपेट में आने को है। विशेषज्ञों के अनुसार समय से झुलसा का रोकथाम ना होने पर दो-तीन दिनों में पूरी फसल बर्बाद हो जाती है।

Input: Live Hindustan

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *